Ghaziabad: पिता ने गोद ली हुई बेटी के साथ शारीरिक शोषण कर की हत्या

पुलिस ने आरोपी और शव को ठिकाने लगाने में शामिल उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है।

0
57
Ghaziabad

गाजियाबाद (Ghaziabad) में, एक हैवान पिता ने गोद ली हुई 4 वर्ष की बेटी के साथ शारीरिक शोषण किया और राज खुलने के डर से उसे मंदिर में ले जाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इतना ही नहीं अपराध का पता ना चल जाये इसलिए घर के भीतर उसकी लाश छुपाकर पुलिस को उसके लापता होने की सूचना दी। इस पूरे प्रकरण में आरोपी के साथी ने भी उसका साथ दिया। शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले आरोपी व परिचित दोनों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। यह घटना गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ इलाके की है।

क्या है पूरा मामला

अजय भाटी की पत्नी के मुंह बोले भाई की 28 जनवरी को मौत हो गई थी। उसकी 4 वर्षीय बच्ची को अजय भाटी ने गोद ले लिया था। लेकिन अजय भाटी ने लगातार बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने एक दिन कहा कि वह इसकी शिकायत कर देगी। उसके बाद अजय ने उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या को उसने 11 तारीख को अंजाम दिया था। साथ ही 11 तारीख को ही उसने पुलिस में बच्ची के लापता होने की सूचना दी थी। अगले दिन बच्ची के शव को उसने अपने दोस्त नीरज के साथ स्कूटी पर ले जाकर ठिकाने लगा दिया। हालांकि पुलिस ने जब मामले की जांच की तो सारा सच सामने आ गया। जिसके बाद पुलिस ने अजय और नीरज दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here