युवती की 51 बार पेचकस घोंपकर की हत्या

आरोपी पहुंचा तो पीड़िता घर में अकेली थी

0
45

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक 20 वर्षीय महिला की कथित तौर पर एक व्यक्ति ने पेचकश से 51 बार वार कर हत्या कर दी। नगर पुलिस अधीक्षक (कोरबा) विश्वदीपक त्रिपाठी के अनुसार घटना 24 दिसंबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के पंप हाउस कॉलोनी (एसईसीएल) में हुई थी। पुलिस का दावा है कि जब आरोपी पहुंचा तो पीड़िता घर में अकेली थी। उसने उसकी चीखों को रोकने के लिए उसके मुंह पर तकिया रख दिया और फिर पेचकस से उस पर 51 बार वार किए। अधिकारी ने दावा किया कि पीड़िता के भाई ने बाद में घर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम कर रहा था और महिला उसमें यात्रा करती थी।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आरोपी काम के सिलसिले में अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन के जरिए संपर्क में थे। जब महिला ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता आरोपी की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here