Thursday, December 29, 2022
Homeन्यूज़नेशनलप्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता कन्हैया ने कहा; कैसी साध्वी...

प्रज्ञा ठाकुर के बयान पर कांग्रेस नेता कन्हैया ने कहा; कैसी साध्वी है ये

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर उनके बयान को को लेकर कहा कि, ये कैसी साध्वी है| हालिया बयान में आत्मरक्षा में “चाकू तेज करें” को लेकर निशाना साधा है| उन्होंने व्यंग करते हुए कहा, संत प्रवृति वाले लोग कभी भी हिंसा की बात नहीं करते और ना ही भड़काऊ भाषण का उपयोग करते है|

प्रज्ञा ठाकुर ने कहा, अपने पास चाकू रखो

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने कांग्रेस के 138 वें स्थापना दिवस के मौके पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, जो लोग सच्च में संत प्रवृति वाले होते हैं| वो कभी भी हिंसा की बात नहीं करते और ना ही भड़काऊ भाषण का उपयोग करते है| वो लोगो को जोड़ते है ना की तोड़ते है| लेकिन ये कैसी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर है, जो बिल्कुल अलग है| सबको बोल रही है कि अपने पास तेज़ चाकू रखे| किस तरह की ये साध्वी है जो बिल्कुल उल्टा है मुझे समझ नहीं आ रही है|

कन्हैया कुमार ने कहा कि प्रज्ञा ठाकुर हिंसा की बात करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का मज़ाक उड़ाने की प्रयास कर रही हैं| जिनकी जिम्मेदारी देश की सुरक्षा सुनिश्चित करना है| वो हिंसा की बात कर रही हैं, मुझे लगता है कि इस भाषण में कुछ प्लान मौजूद है| प्रज्ञा ठाकुर गृह मंत्री अमित शाह का मजाक उड़ाने की कोशिश कर रही थी, क्योंकि देश में सुरक्षा सुनिश्चित करना गृहमंत्री की रिस्पांसिबिलिटी है| इसलिए मुझे लगता है कि ठाकुर यह कहने की कोशिश कर रही हैं कि गृह मंत्री फालतू हैं| इसलिए हम सभी को अपने चाकुओं को धारदार करने की आवश्यकता है|

उन्होंने सवाल किया, “मैं यहां खड़े सभी पुलिस कर्मियों से पूछना चाहता हूं कि चाकू को तेज करना हमारा काम है| सुरक्षा बल क्या करेंगे, या हम चाकू को तेज करने का कार्य करेंगे तो पुलिस क्या करेगी? हमने गृहमंत्री को क्यों नियुक्त किया है, केवल अपने बेटे को बीसीसीआई प्रमुख बनाने के लिए|”

कुमार ने भारत जोड़ो यात्रा का किया सराहना

कन्हैया कुमार ने कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल गांधी देश की नींव और भाईचारे को बचाने निकले हैं| वो लोगो को जोड़ने का काम कर रहे है|

बता दें कि, साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने मंगलवार को उस समय विवाद खड़ा कर दिया| जब उन्होंने कर्नाटक के शिवमोग्गा में कहा, अपनी बहन – बेटियों को सुरक्षित रखें| अपने घरों में तेज़ हथियार रखें, चाकू को धारदार करके रखें| जिस चाकू से फल अच्छी तरह से कट जाये, तो दुश्मनों के सिर और मुंह भी अच्छे से कट जाएंगे| उनके इस बयान के बाद कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार उन पर निशाना साधा है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments