Thursday, December 29, 2022
Homeन्यूज़मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन

मशहूर फिल्म निर्माता नितिन मनमोहन का निधन

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड के जाने-माने निर्माता नितिन मनमोहन का आज यानी 29 दिसंबर को निधन हो गया है। आपको बता दें कि पिछले दिनों नितिन मनमोहन को दिल का दौरा पड़ा था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया था।

पिछले दिनों सामने आई जानकारी के मुताबिक, निर्माता को 3 दिसंबर की शाम को हार्ट अटैक आया था, जिसके बाद उन्हें तुरंत कोकिला धीरूभाई अंबानी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उनकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही थी, जिसकी वजह से नितिन मनमोहन को वेंटिलेटर पर रखा गया था। दवाइयों का असर होने के बाद भी वह खतरे से बाहर नहीं थे।

नितिन मनमोहन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों का निर्माण किया था। ‘बोल राधा बोल’, ‘लाडला’,’दस’ जैसी सुपरहिट फिल्मों के निर्माता मनमोहन ने सलमान खान की फिल्म ‘रेडी’ का भी निर्माण किया था। गौरतलब है, नितिन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनमोहन के बेटे हैं। मनमोहन को ‘ब्रह्मचारी’, ‘गुमनाम’ और ‘नया जमाना’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। पिता की तरह नितिन भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े हुए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments