Friday, December 30, 2022
Homeउत्तर प्रदेशआगरा | Agraअर्जेंटीना का पर्यटक कोरोना की चपेट में, हुआ आगरा से गायब

अर्जेंटीना का पर्यटक कोरोना की चपेट में, हुआ आगरा से गायब

आगरा ताजमहल में स्क्रीनिंग के समय पर्यटक के नमूने लिए गए थे| कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने पर पर्यटकों को अंदर नहीं जाने दिया गया|

आगरा ताजमहल घूमने अर्जेंटीना का एक पर्यटक आया था , जो 26 दिसंबर को कोरोना पॉजिटिव पाया गया और वहाँ से गयाब हो गया| ऐसे में उस पर्यटक की खोजबीन जारी है| इस बात की जानकारी आगरा के मुख्य चिकित्स्क अधिकारी, डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने दी है|

कोरोना पॉजिटिव पर्यटक हुआ लापता

आगरा ताजमहल में स्क्रीनिंग के समय पर्यटक के नमूने लिए गए थे और एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे परिसर में अंदर नहीं जाने दिया गया था| उन्होंने बताया कि, विदेशी पर्यटक ने अपनी जानकारी गलत दी थी| फ़िलहाल, पुलिसकर्मी उस पर्यटक की खोजबीन में जुटे हुए है|

डॉक्टर अरुण कुमार ने बताया कि, आगरा ताजमहल घूमने आए एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक जो की अर्जेंटीना का था| उसकी रिपोर्ट 26 दिसम्बर को कोरोना पॉजिटिव आयी थी| एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उसे परिसर में नहीं जाने दिया गया था| उसने हमें अपनी गलत कॉन्टेक्ट डिटेल दी थी| हम लोग स्थानीय प्रशासन, पुलिस, एएसआई की सहायता से उसकी खोजबीन कर रहे है|

चीन से वापस आया व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव

डॉक्टर अरुण कुमार ने इस बात के साथ यह भी बताया कि, 25 दिसंबर को चीन से लौटा एक व्यक्ति आगरा में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था| जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए सैंपल लखनऊ भेजे गए हैं| जीनोम सिक्वेंसिंग इसलिए आवश्यक है, क्योंकि वह चीन से वापस आया है| वह 22 दिसंबर को भारत आया था और 23 दिसंबर को आगरा पहुंचा था| हम उसके संपर्कों का भी पता लगाने की प्रयास कर रहे हैं| हालाँकि, वह व्यक्ति चीन से वापस आने के बाद ज्यादा लोगो के संपर्क में नहीं आया है, क्योंकि वापस के बाद वो ज्यादातर अपना समय रूम में ही गुज़ारा है|

वहीं, कोरोना की इस बढ़ती लहर को मद्देनज़र रखते हुए अब चीन सहित कई देशो के अलावा भारत में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है| केंद्र सरकार की गाइडलाइन के तहत आगरा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट पर टेस्टिंग की जा रही है| आगरा में ताजमहल और अन्य स्मारक में घूमने आये हुए लोगो की स्वास्थ्य विभाग की तरफ से स्क्रिनिंग की जा रही है| इस दौरान ज्यादा फोकस विदेश पर्यटकों पर है|

आगरा ताजमहल या अन्य स्मारक देखने रोज़ाना हज़ारो की संख्या में पर्यटक आते है| आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि, कोरोना की बढ़ती रफ़्तार को देखते हुए घूमने आये हुए लोगो की कोविड-19 टेस्ट हो रही है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments