Odisha के बारगढ़ में पटरी से उतरी मालगाड़ी ट्रेन

0
Odisha

ओडिशा (Odisha) के बारगढ़ में मालगाड़ी पटरी से उतर गई है। बताया जा रहा है कि, मालगाड़ी में चूना पत्थर लदा था और इसके 5 डिब्बे बारगढ़ में पटरी से उतर गयी। ये हादसा एक प्राइवेट लाइन पर हुआ है, जिसका रख-रखाव रेलवे नहीं करता है। हादसे में किसी को कोई नुकसान होने की जानकारी नहीं मिली है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है।

सूत्रों के मुताबिक, डूंगरी चूना पत्थर खदानों और एसीसी बारगढ़ के सीमेंट प्लांट के बीच एक निजी नैरो गेज रेल लाइन है। यह ट्रैक किसी भी तरह से भारतीय रेलवे प्रणाली से जुड़ा नहीं है। उस रेलवे लाइन पर आज तड़के पटरी से उतरने की घटना हुई है।

बता दें कि, ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार की शाम ट्रेन दुर्घटना में 270 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में से एक इस दुर्घटना में 1100 से ज्यादा यात्री घायल हुए हैं। यहाँ बालासोर में बाहानगा बाजार रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार की शाम करीब सात बजे कोरोमंडल एक्सप्रेस मुख्य लाइन के बजाय लूप लाइन में प्रवेश करने के बाद वहां खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई थी। वही इस हादसे की चपेट में बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस भी आ गई थी। जिसके बाद यह भीषण हादसा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here