अब्दुल कवि के साथ पुलिस यमुना की तराई इलाके में कर रही छापेमारी

पुलिस को मिली अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि की 48 घंटे की रिमांड

0
Abdul Kavi

कौशाम्बी: प्रयागराज में तत्कालीन बसपा विधायक राजू पाल हत्याकांड के आरोपी और अतीक अहमद के शार्प शूटर अब्दुल कवि (Abdul Kavi) की पुलिस को 48 घंटे की रिमांड मिली है। सराय अकिल थाना पुलिस ने न्यायालय से जांच के लिए अब्दुल कवि (Abdul Kavi) की रिमांड मांगी थी। 48 घंटे की रिमांड के आदेश के बाद पुलिस अब्दुल कवि को लखनऊ से रिमांड पर लेकर कौशाम्बी पहुंची है। पुलिस यमुना की तराई में अब्दुल कवि (Abdul Kavi) को लेकर छापेमारी कर रही है। तमाम महत्वपूर्ण सुराग हासिल करने की तैयारी में पुलिस जुटी हुई है।

राजू पाल हत्याकांड में आरोपी अब्दुल कवि पर फरारी के दौरान पुलिस ने 1लाख रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा था, जिसके बाद पुलिस का शिकंजा कसने पर अब्दुल कवि ने लखनऊ सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। वही पुलिस को सर्च अभियान के दौरान अब्दुल कवि के घर से काफी मात्रा में अवैध असलहे और हथियार बरामद हुए थे, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। अवैध असलहे और हथियार की बरामदगी के संबंध में पुलिस अब्दुल कवि को रिमांड पर लेकर लखनऊ से कौशाम्बी पहुंची है। पुलिस सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना की तराई क्षेत्र में छापेमारी कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here