Greater Noida: धूम्रपान करने को लेकर कॉलेज में छात्रों और सुरक्षा गार्ड के बीच चले लाठी-डंडे

ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स कॉलेज के हॉस्टल में छात्र और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई।

0

UP: ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) स्थित जिम्स कॉलेज (Jims College) के हॉस्टल में छात्र और सिक्योरिटी गार्ड के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट में 15 छात्र जख्मी हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रविवार देर रात साढ़े 10 बजे हुई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, सिगरेट पीने को लेकर जिम्स कालेज में छात्र और सुरक्षा गार्ड में जमकर लाठी-डंडे चले। सुरक्षा गार्ड ने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मारपीट की। मारपीट में 15 छात्र घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और 33 लोगों को अरेस्ट कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, दोनों पक्षों की तरफ से शिकायत दर्ज हुई है। दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। शुरुआती जानकारी मिली है कि, राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के हॉस्टल में एक छात्र सिगरेट पी रहा था। हॉस्टल के सिक्योरिटी गार्ड ने छात्र को सिगरेट पीने से मना किया था।

इसको लेकर छात्र और गार्ड के बीच बहस हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट की नौबत आ गई। सिक्योरिटी गार्ड ने फोन करके अपने पांच साथियों को मौके पर बुला लिया। हॉस्टल के कई छात्र भी मौके पर आ गए।

दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई। छात्रों का आरोप है कि सिक्योरिटी गार्ड लाठी लेकर हॉस्टल के कमरे में घुस गए। छात्रों की जमकर पिटाई की। कई छात्र घटना में घायल हो गए। छात्र सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here