World Environment Day: पर्यावरण प्रदूषण के कारण बढ़ रहे कई गंभीर रोग

वायु-जल, ध्वनि के साथ वातावरण में कई प्रकार के प्रदूषण बढ़ रहे हैं। जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारिया हमारे शरीर में उत्पन्न हो रहे है।

0
World Environment Day

World Environment Day: बीते कुछ दशकों में जिस प्रकार से हमारे पर्यावरण (Environment) में प्रदूषण बढ़ रहा है। यह न सिर्फ वर्तमान बल्कि भविष्य के लिए भी कई प्रकार से चुनौतीपूर्ण हो सकता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि, पर्यावरणीय चुनौतियां हमारे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल रही हैं, विशेष रूप से बुजुर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर, गर्भवती महिलाओं और बच्चों पर इसके दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं।

वायु-जल, ध्वनि के साथ वातावरण में कई प्रकार के प्रदूषण बढ़ रहे हैं। जिससे कई प्रकार की गंभीर बीमारिया हमारे शरीर में उत्पन्न हो रहे है। वही पर्यावरण में बढ़ रहे प्रदूषण की रोकथाम और इसके कारण बढ़ रही स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हर वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) मनाया जाता है।

प्लास्टिक से बढ़ रहा प्रदूषण

वही इन प्रदूषणों के फैलने में सबसे बड़ा कारण हमारे घरों में भी मौजूद है। दरअसल, आपके घर में जितनी भी प्लास्टिक की चीजें हैं या पॉलिथीन बैग है ये सब इन समस्याओं का कारण हैं। इन प्लास्टिको से प्रदूषण फैल रहा है और धीरे -धीरे इसके नुकसान हमारे शरीर तक पहुंच रहे हैं। इसलिए इस बार विश्व पर्यावरण दिवस (World Environment Day) थीम 2023 भी #BeatPlasticPollution है। आईये आगे जानते है प्लास्टिक के नुकसान।

प्लास्टिक प्रदूषण इन बीमारियों का कारण है। प्लास्टिक प्रदूषण की वजह से आप कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। जैसे कि- सिलिकोसिस (silicosis), क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज, फेफड़ों का कैंसर,प्लास्टिक उत्पादन श्रमिकों को ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर), लिम्फोमा , ब्रेन कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर और प्रजनन क्षमता में कमी का खतरा बढ़ जाता है।

इस प्रकार से प्लास्टिक प्रदूषण कम कर सकते है

प्लास्टिक प्रदूषण कम करने क लिए पहले तमाम चीजों पर ध्यान दें जो कि प्लास्टिक से बनी हों और फिर धीमे-धीमे इन पर रोक लगाएं। जैसे कि- पॉलिथीन बैग का इस्तेमाल पूरी तरह से बंद करें, प्लास्टिक के बर्तन और कंटेनर का इस्तेमाल बंद करें, पेपर और कपड़े के बैग का इस्तेमाल नहीं करे। इस प्रकार से प्लास्टिक का कम उपयोग कर आप वातावरण को प्रदूषित होने से बचा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here