ओडिशा में हुआ जिस ट्रैक पर भीषण हादसा फिर से दौड़ी उसी पटरी पर ट्रैन

0
trains

भारतीय रेलवे ने ओडिशा के बालासोर में हुई दर्दनाक ट्रेन दुर्घटना के बाद प्रभावित पटरियों पर आज एक बार फिर से यात्री ट्रेनों को चलाना शुरू कर दिया है। जानकारी के अनुसार, बाहनगा बाजार रेलवे लाइन को पूरी तरह रिस्टोर कर लिया गया है और आज सुबह अप लाइन पर पैसेंजर रेलगाड़ी भी चलनी शुरू हो गई है। बता दें कि, कल रात में डाउन लाइन पर भी ट्रेन चलाई गई थी। फिलहाल इस सेक्शन पर स्लो स्पीड में गाड़ी चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

2 जून की शाम को ओडिशा के बालासोर में बाहनगा बाजार रेलवे लाइन पर हुए इस हादसे के बाद महज 60 घंटों के भीतर रेलवे लाइन को ठीक कर दिया गया है। रेलवे, NDRF और राज्य सरकार की एक बड़ी टीम ने दिन रात लगातार कार्य करके इस काम को इतना जल्दी पूरा करके दिखाया है। इस हादसे के बाद से ही ग्राउंड जीरो पर मौजूद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसके लिए रेलवे कर्मचारियों को बधाई भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here