हापुड: बिरयानी में निकली छिपकली

0

Hapur: जनपद हापुड (Hapur) के धौलाना थाना क्षेत्र में लगे एक बिरयानी के ठेले पर बिरयानी में छिपकली निकलने व दो युवकों द्वारा छिपकली खाने के बाद दोनो युवकों की हालत बिगड़ी। आनन फानन में दोनो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक युवक ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्यवाही की गुहार लगाई।

आपको बता दे कि पिलखुआ के रहने वाले दो युवक पीयूष व रिंकू सड़क किनारे लगें एक बिरयानी के ठेलें पर बिरयानी खाने के लिए पहुंचे। बिरयानी खाते समय बिरयानी से छिपकली के कुछ टूकडे निकले। जिसे खाने के कारण दोनों युवकों की हालत बिगड़ गयी और उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उनका इलाज चल रहा है।

दरसल ये पूरा मामला जनपद हापुड (Hapur) के धौलाना थाना क्षेत्र (Dhaulana police station) के केदार सिँह मार्किट के बाहर दिल ख़ुश चिकन बिरयानी वाले के यहाँ का है, जिसमें छिपकली के टुकड़े निकले। जिन्हें खाकर दोनो युवकों की हालत गंभीर हो गयी। दोनो युवकों को अस्पताल में भर्ती कराकर दोनों युवकों के परिजनों ने धौलाना पुलिस की शिकायत करते हुए बिरयानी वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर करवाई की मांग की है तो वही इस सब चीज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद हापुड़ का खाद्य विभाग भी जाएगा और दिलखुश चिकन बिरयानी वाले के यहां पहुंचकर बिरयानी का नमूना ले लैब में जांच के लिए भेज दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here