हरदोई: मुर्गा फार्म के बाहर सो रहे पूर्व प्रधान की ईंट से कूचल कर हत्या

0
Hardoi

हरदोई (Hardoi) जनपद की करवा ग्राम सभा में उस समय हड़कंप मच गया जब पूर्व प्रधान की मौत की खबर ग्रामीणों को मिली। लाइट ना आने की वजह से मुर्गा फार्म के बाहर चारपाई पर सो रहे पूर्व प्रधान का मिला रक्तरंजित शव।

रात को सोते समय किसी अज्ञात ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम। आपको बता दें कि देर शाम पूर्व प्रधान मुर्गा फार्म हाउस के बाहर लेटने के लिए गए थे। सुबह जब देखा तो हत्यारों ने उनको ईट से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया था।

रात को सोते समय किसी अज्ञात ने हत्या की वारदात को दिया अंजाम। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य इकट्ठा किए। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने घटनास्थल का जायजा लिया।

आपको बता दें कि ग्राम सभा में बिजली सुचारू रूप से नहीं आ रही थी। अंधेरे का फायदा उठाकर हत्यारों ने पूर्व प्रधान को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here