Hardoi: पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी (SP Keshav Chandra Goswami) ने कोतवाली देहात का वार्षिक निरीक्षण किया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, कानून व्यवस्था, साथ ही कच्छ निर्माण को जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने कच्छ निर्माण को लेकर संबंधित कर्मचारियों को निर्देश देते हुए सचेत किया कि समय सीमा पूर्ण हो जाने के बावजूद भी अभी तक आपका कच्छ बनकर तैयार नहीं हो पाया है। जल्द से जल्द कच्छ का निर्माण आप पूर्ण करवाइए नहीं तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
हरदोई (Hardoi) पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी ने आज कोतवाली देहात परिसर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदिग्रह रजिस्टर रख-रखाव, साफ सफाई तथा अन्य विभिन्न जगहों पर पहुंचकर उनके द्वारा निरीक्षण किया गया।एसपी के निरीक्षण के दौरान मिली खामियों को लेकर उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कोतवाली परिसर में मौजूद पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए कि शासन के मंशा अनुरूप आप सभी लोग कार्य कराये। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।














