बांदा: तालाब में तैरता मिला युवक का शव, मामला संदिग्ध

0

उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले (Banda) के देहात कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत लामा गांव का है, जहाँ एक तालाब में एक युवक का शव तैरता मिला। गाँव वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे मय फोर्स के साथ अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास व सिओ सिटी गवेंद गौतम मौके पर पहुँचे। पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी। वहीं मौके पर डाग स्क्वायड फोरेंसिक जांच टीम भी पहुंची।

मृतक युवक के शव की पहचान की गई है। युवक जारी गांव का रहने वाला बताया जा रहा है, जो शहर कोतवाली के कालू कुआं में रहता था। शव का पंचनामा‌ भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here