Haryana: पानीपत में सिलेंडर फटने से 6 लोगों की मौत

हरियाणा के पानीपत के तहसील कैंप क्षेत्र में बुधवार सुबह एक घर में गैस सिलेंडर फटने से 6 की मौत। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

0
36

हरियाणा के पानीपत में बुधवार सुबह तहसील कैंप मोहल्ले के एक घर में गैस सिलेंडर फटने से एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। हादसा सुबह उस वक्त हुआ जब खाना बना रहे थे। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर में आग लगने से धमाका हुआ। सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि घर के लोगों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। मृतक सभी किराएदार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी का माहौल है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चला है कि सिलेंडर में आग कैसे लगी। पुलिस पूरे मामले में तफ्तीश में जुटी है। पुलिस के मुताबिक सब कुछ अचानक से हुआ जिसकी वजह से परिवार के लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। पुलिस मामले की हर एंगल से तफ्तीश में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here