हरियाणा: किडनैप के बाद बोलेरो में जली मिली दो युवक की लाश

0
18
kidnap

गोपालगढ़ (Gopalgarh) के पास पीरूका (Piruka) गांव के जंगलों में पहाड़ी के रहने वाले दो युवकों को काफी बेरहमी से मारा गया। फिर उनकी ही बोलेरो में उन्हें अगवा कर लिया गया। परिजनों का आरोप है कि, किडनैप करने वाले बजरंग दल के 8 से 10 लोग हैं। घटना के करीब 24 घंटे बाद गुरुवार सुबह 200 किलो मीटर दूर हरियाणा (Haryana) के भिवानी जिले के लोहारू गांव में उसी बोलेरो में दोनों का लाश मिला।

शव ऐसे हालत में थे कि हड्डियां हीं बचीं। पहचानना तो मुमकिन ही नहीं था लेकिन, बोलेरो के चैसिस नंबरों और घटनाक्रम को जोड़ते हुए यह साफ हो गया कि शव घाटमीका गांव निवासी किडनैप किए गए दोनों युवकों जुनैद (35) और नासिर (28) के ही हैं।

बजरंग दल वालों ने अगवा करने के बाद जिंदा जला दिया

परिवार का आरोप है कि, बजरंग दल वालों ने अगवा करने के बाद जिंदा जला दिया। बुरी तरह जली गाड़ी के भीतर दोनों शव कंकाल बन चुके थे। रात को पोस्टमार्टम के बाद अवशेष परिजनों को सौंप दिया गया। वारदात की जांच राजस्थान पुलिस करेगी। जुनैद और नासिर दोनों दोस्त थे और घाटमिका गांव के रहने वाले थे। वहीं जुनैद शादीशुदा था, उसके 6 बच्चे हैं। नासिर भी शादीशुदा था, उसके बच्चे नहीं थे। दोनों ड्राइवरी करते थे। बोलेरो गाड़ी नासिर के रिश्तेदार हसीन की थी।

पहले उन्हें बुरी तरह मारा फिर उनकी गाड़ी में अगवा किया

जुनैद के चचेरे भाई इस्माइल ने बुधवार को गोपालगढ़ थाने में दोनों की गुमशुदगी और मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि बुधवार सुबह करीब पांच बजे चचेरा भाई जुनैद और नासिर अपनी बोलेरो एचआर 28 ई 7763 में अपने काम से बाहर गए हुए थे। इसके बाद वह वापस नहीं लौटे। सुबह करीब नौ बजे एक चाय की दुकान पर उसे किसी अजनबी ने बताया कि बुधवार सुबह 6 बजे दो युवक एक बोलेरो में गोपालगढ़ थाना के पीरूका गांव के जंगल से जा रहे थे, जिन्हें 8 से 10 लोगों ने बुरी तरह मारा और घायल हालत में उन्हीं की बोलेरो में डालकर ले गए।

मृत जुनैद पर गो तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं: आईजी

इस्माइल ने अपनी शिकायत में बजरंग दल (Bajrang Dal) से जुड़े अनिल, श्रीकांत, रिंकू सैनी, लोकेश सिंगला निवासी मानेसर पर आरोप लगाए। मौके पर टूटे हुए शीशे मिले। गुरुवार शाम को आईजी गौरव श्रीवास्तव (Gaurav Srivastava) और एसपी श्याम सिंह (SP Shyam Singh) ने पीरूका जाकर मौका देखा। आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि, मृत जुनैद पर गो तस्करी के पांच मामले दर्ज हैं। नासिर पर कोई प्रकरण दर्ज नहीं है।

गाड़ी अंदर-बाहर दोनों जगह से पूरी तरह जल गई

भिवानी एसपी अजीत सिंह शेखावत ने बताया कि, रात्रि बारह बजे ग्रामीणों ने वाहन घूमते हुए देखा था। सुबह पांच बजे जली हुई गाड़ी देखी गई। ऐसे में रात 12 से सुबह 4 बजे के बीच गाड़ी जलाई गई। गाड़ी अंदर-बाहर दोनों जगह से पूरी तरह जल गई। किसी ज्वलनशील पदार्थ का उपयोग कर जलाया गया है। गाड़ी की चैसिस नंबर के आधार पर पहचान सुनिश्चित हुई है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। शाम को परिजनों के पहुंचने पर डॉक्टरों को बुला पोस्टमार्टम कराया गया। शव के अवशेष परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। जला हुआ वाहन को गोपालगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here