Homeराजस्थानअजमेर | Ajmerअजमेर में गैस टैंकर और ट्रेलर के टकराने से तीन लोग जिंदा...

अजमेर में गैस टैंकर और ट्रेलर के टकराने से तीन लोग जिंदा जले

अजमेर (Ajmer) में रानी बाग रिसोर्ट (Rani Bagh resort) के पास शुक्रवार को एक बहुत बड़ा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि, यहां एक गैस टैंकर और ट्रक ट्रेलर आपस में भीड़ गई। इस भयंकर हादसे में तीन लोग जिंदा जल गए।

चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। भिड़ंत के बाद धमाका भी हुआ, जिससे गैस टैंकर में आग लग गई। इससे करीब 400 मीटर तक सड़क और आसपास के क्षेत्र में आग फैल गई।

इस भयंकर हादसे के कारण कई मकानों में लगी आग

हाईवे पर चल रहे दो ट्रक और कई दुपहिया वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। मिश्रीपुरा और गरीब नवाज कॉलोनी सहित आसपास फैली आग से 10 से ज्यादा मकानों में भी आग लग गई। मारे गए लोगों में गैस टैंकर और मार्बल पत्थर लेकर जा रहे ट्रेलर दोनों के ड्राइवर शामिल हैं। घायलों को जेएलएन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लगा रहा

रात में हुए हादसे के बाद सूचना मिलने पर रात एक बजे से कलेक्टर अंशदीप और एसपी चूनाराम जाट ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू करवाया। स्थानीय थाना पुलिस, दमकल, एंबुलेंस ने मौके पर रात बचाव कार्य किया गया।

वहाँ मौजूद वाहन चालकों के मुताबिक, आग लगने से काफी देर तक हाइवे पर जाम लग गया। सुराणा पोल फैक्ट्री के प्रत्यक्षदर्शी चौकीदार हुसैन खान ने बताया कि, इस धमाके की आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular