होली का रंग स्किन को पंहुचा सकता नुकसान, ऐसे करे देखभाल

हंसी-खुशी का यह त्योहार रंगों से भरा होता है, लेकिन यही रंग अक्सर हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं।

0

पूरा देश आज में रंगो का त्यौहार होली मना रहा है। जहाँ रंगों का यह त्योहार कई लोगों का पसंदीदा पर्व होता है। यही वजह है कि लोग बेसब्री से इस त्यौहार का इंतजार करते है। वही हंसी-खुशी का यह त्योहार रंगों से भरा होता है, लेकिन यही रंग अक्सर हमारी त्वचा और बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि अपनी सेहत का ख्याल रखते हुए रंगों के इस त्योहार का जश्न मनाया जाए। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी सहायता से आप होली के बाद अपनी त्वचा और बालों की खूबसूरती बनाए रख सकते हैं।

स्किन की ऐसे करे देखभाल

होली पार्टी एंजॉय करने के तुरंत बाद त्वचा से कलर निकालने में देरी न करें। आप जितनी जल्दी रंग निकाल देंगे, आपकी स्किन के लिए उतना ही अच्छा होगा। गीले रहने पर रंग आसानी से हटाए जा सकते हैं, लेकिन अगर एक बार रंग सूख गया, तो इन्हें छुटाना मुश्किल हो जाता है।

वही त्वचा पर लगे रंग को छुड़ाने के लिए कभी भी अपनी स्किन को साबुन आदि से जोर से न रगड़ें। इससे रंग कम निकलेंगे और त्वचा को ज्यादा नुकसान पहुंचेगा। ऐसे में अपना चेहरा धोने के लिए साबुन की जगह फेशियल क्लींजर या बेबी ऑयल का इस्तेमाल करें और उसके बाद खूब सारा मॉइस्चराइजर लगाएं। इसके अलावा होली से एक हफ्ते पहले और बाद तक ब्लीचिंग, वैक्सिंग या फेशियल कराने से बचे।

रंग छुड़ाने के लिए आप कर सकते यह काम

रंग छुड़ाने के लिए आप फेस डिटॉक्स कर सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी दही में दो बड़े चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इसे रंग वाली जगह पर लगाएं। फिर रंग छुड़ाने के लिए सामान्य या गुनगुने पानी से नहा लें। इसके अलावा आप गुलाब जल में बेसन, बादाम का तेल और दूध की मलाई गाढ़ा पेस्ट बना लें और रंग वाले हिस्सों पर लगाएं। पेस्ट सूखने तक इसे लगा रहने दें और फिर हाथों से रगड़ कर हटा दें।

बालों की देखभाल के लिए ये अपनाये

होली के बाद त्वचा के साथ-साथ आपके बालों को भी खास देखभाल की जरूरत होती है। ऐसे में होली खेलने के बाद सबसे पहले अपने बालों को सादे पानी से धो लें, ताकि ज्यादातर रंग निकल जाए। इसके बाद किसी माइल्ड शैम्पू और कंडीशनर से अपने बालो को धो लें।

आप अपने बालों पर होममेड हेयर पैक भी लगा सकते हैं। इसके लिए दो बड़े चम्मच जैतून के तेल में चार बड़े चम्मच शहद और कुछ बूंदें नींबू का रस मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और इस पैक को अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर माइल्ड शैम्पू और गर्म पानी से धो लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here