राखी सावंत ने किया ऐसा पोस्ट की फैंस के बीच मचा हलचल

0
Rakhi Sawant

बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत हो जहां ड्रामा ना हो वहां ऐसा हो सकता है क्या? राखी जहां भी जाती हैं अपने ड्रामे की वजह से छा ही जाती हैं। बात चाहे पर्दे के ड्रामे की हो या फिर पैप्स के कैमरे के सामने की या फिर सोशल मीडिया पोस्ट की ड्रामा क्वीन राखी सावंत खुद को लाइमलाइट में रखने का एक मौका भी हाथ से नहीं जाने देती हैं। ऐसे में राखी ने हाल ही में फिर कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी वजह से वो लाइमलाइट में आ गई हैं।

दरअसल, राखी सावंत ने हाल ही में अपने इंस्टा पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें बंदर-बंदरिया शादी के जोड़े में दिखाई दे रहे हैं। तस्वीर में दोनों एक-दूसरे को प्यार से निहारते हुए दिख रहे हैं। वहीं ड्रामा क्वीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर इस तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से सवाल भी पूछा है।

उन्होंने कैप्शन में लिखा है- ‘पहचाना कौन है?’ राखी का ये पोस्ट अब तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फैंस राखी के इस पोस्ट पर जमकर काॅमेंट कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई फैंस इसे आदिल और सोमी खान की शादी की फोटो बताते दिख रहे हैं। पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है – ‘आदिल-सोमी’, वहीं दूसरे यूजर ने लिखा है- ‘आदिल और उसकी वाइफ’। इसी तरह से यूजर्स लगातार काॅमेंट कर राखी के इस पोस्ट पर काॅमेंट करते हुए नजर आ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here