दिल्ली: अलीपुर इलाके के एक गोदाम में लगी भीषण आग

यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

0

दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ दिल्ली के बुद्धपुर अलीपुर इलाके में भीषण हादसा देखने को मिला है। यहां स्थित एक गोदाम में भयंकर आग लग गई। इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। यह जानकारी दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने सोमवार को दी।

डीएफएस प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, ‘हमें (रविवार) शाम 6.15 बजे कॉल के माध्यम से आग लगने की सूचना दी गई। दमकल की कुल 34 गाड़ियों को आग बुझाने के लिए लगाया गया है। आग तेल के एक गोदाम में लगी है। एक बड़ा क्षेत्र आग की चपेट में है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here