आंधी-तूफान के कारण महाकाल लोक मंदिर की मुर्तिया हुई क्षतिग्रस्त

सात सप्तऋषि मूर्तियों में से छह उखड़ गए और दो क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर के गलियारे में छह मूर्तिया उखड़ गई।

0
Mahakal

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के उज्जैन (Ujjain) जिले में तेज आंधी के कारण दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। महाकाल (Mahakal) लोक मंदिर कॉरिडोर में, जिसका अक्टूबर 2022 में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा श्रीगणेश किया गया था। सात सप्तऋषि मूर्तियों में से छह उखड़ गयी और दो क्षतिग्रस्त हो गई। मंदिर के गलियारे में छह मूर्तिया उखड़ गई।

इस बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) ने मालवा क्षेत्र में तेज आंधी तूफान का संज्ञान लिया है। उन्होंने फोन पर उज्जैन कलेक्टर और उज्जैन संभाग कमिश्नर से चर्चा कर उन्हें राहत कार्य के लिए निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अधिकारियों ने बताया कि, मालवा क्षेत्र के उज्जैन एवं आसपास के इलाक़ों में तेज तूफ़ान से प्राकृतिक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हुई। जिसमें दुर्भाग्य से 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 3 लोग घायल हो गए। लगभग 50 वृक्ष और बहुत से बिजली के खंभे भी उखड़ गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि, महाकाल (Mahakal) लोक में 155 प्रतिमाएं हैं, जिनमें से 6 खंडित हुई हैं, ये सभी डिफेक्ट लायब्लिटी पीरियड के तहत कांट्रेक्टर द्वारा नई स्थापित की जाएंगी। इधर, मूर्तियों के टूटने के बाद विपक्षी कांग्रेस ने मंदिर कॉरिडोर के निर्माण कार्य में बड़ी अनियमितता का आरोप लगाया और घटिया काम के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस पर बीजेपी ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस राजनीति कर रही है और बिना कोई तथ्य दिए भ्रम फैला रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here