केरल: माकपा के तीन कार्यकर्ताओं पर लोगों ने किया जानलेवा हमला

0
Kerala

केरल से एक बड़ी खबर सामने आयी है। यहां माकपा के तीन कार्यकर्ताओं पर दस लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। यह पूरी घटना मट्टनूर के अय्यलूर की है। पुलिस ने बताया कि बीती रात बस स्टैंड पर बैठे तीन माकपा कार्यकर्ताओं पर दस लोगों ने हमला कर दिया।

माकपा ने आरोप लगाया है कि हमला करने वाले लोग भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ता थे। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। इस मामले में मट्टनूर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या हमले के पीछे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता का मामला नजर आ रहा है। घायल व्यक्तियों ने भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here