उज्जैन: महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान भड़की चिंगारी

0
Mahakal temple

मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, यहाँ उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर के गर्भगृह में भस्म आरती के दौरान आज यानि सोमवार को आग लग गई, जिसे बुझा लिया गया। इस हादसे में पुजारी समेत 13 लोग घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आरती के दौरान गुलाल डालने से आग पकड़ी। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, घटना के दौरान अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना की जानकारी देते हुए उज्जैन के कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया। घटना में लोग मामूली रूप से झुलसे हैं। कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हैं।

बता दें कि गर्भगृह की दीवार और छत पर चांदी की परत चढ़ी हुई है। होली पर बाबा महाकाल को गुलाल चढ़ाया जाता है। वही पुजारी भी एक-दूसरे पर रंग डालते हैं। इन रंगों से गर्भगृह की दीवार खराब न हो इसलिए शिवलिंग के ऊपर इस वर्ष प्लास्टिक का फ्लेक्स लगाया गया था। गर्भगृह में एक-दूसरे पर रंग डालने के दौरान गुलाल आरती की थाल में जल रहे कपूर पर गिर गया जिससे कपूर भभका और फ्लैक्स ने आग पकड़ ली, हालांकि आग पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here