इस सब्जी से बनी मिठाई खाते, तो जाने क्या है फायदे

कद्दू में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम व फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।

0

कुम्हड़े की सब्जी खाने में बेहद स्वादिष्ट होती है। यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी मानी जाती है। कद्दू में कैलोरी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन, फाइबर, सोडियम व फोलेट जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसके अलावा इसमें विटामिन-सी, विटामिन ई के गुण भी पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व हैं। इस की सब्जी से बनने वाली मिठाई पेठा आपके शरीर में बढ़ी हुई चर्बी को कम करने में सहायता करती है। तो चलिए जानते हैं पेठा से वजन घटाने के अलावा और क्या फायदे मिलते हैं।

ये है फायदे

  • सबसे पहली बात तो इस सब्जी में फाइबर पाया जाता है, जो हमारे पाचन तंत्र को मजबूत करता है। इससे आपका मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। जिन लोगों का शुगर लेवल कम है वो कुम्हड़े की सब्जी का जूस पी सकते हैं।
  • आंखों को स्वस्थ रखने में भी पेठा मदद कर सकती है। कद्दू में पाए जाने वाले कई सारे पोषक तत्वों में बीटा-कैरोटीन भी शामिल है, जो आई केयर के लिए अच्छा माना जाता है। कद्दू को कैल्शियम का भी अच्छा स्त्रोत माना जाता है।
  • कद्दू के तने में एंटी-ओबेसिटी गुण पाए जाते हैं। जिससे बढ़े हुए वजन को कम किया जा सकता है।
  • इस की मिठाई में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो लिवर को मजबूत करते हैं। कद्दू के बीज को फाइबर का अच्छा स्रोत माना गया है जो टाइप 2 डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Disclaimer: यह लेख सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। हमेशा किसी भी उपाय को करने से पूर्व चिकित्सक से राय जरूर ले। 9न्यूज़ हिंदी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here