Wednesday, January 11, 2023
Homeराज्यदिल्लीIndira Gandhi airport: सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

Indira Gandhi airport: सीआईएसएफ के जवान ने खुद को मारी गोली

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मंगलवार को सीआईएसएफ के एक जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली| उस जवान के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुई है| वह मौजूद पुलिसकर्मी उस जवान को मौके पर पास के हॉस्पिटल ले गए लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया|

पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस राजस्थान में रहने वाले जवान के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी देकर मामले की जांच कर रही है। उस मृतक की पहचान जितेंद्र कुमार(35 साल) के रूप में हुई है।

वह जवान राजस्थान के महेंद्र गढ़ का रहने वाला था। वह सीआईएसएफ में बतौर सिपाही तैनात था। मंगलवार को उसकी तैनाती टर्मिनल तीन पर थी। करीब पौने चार बजे वह हवाई अड्डा के बी2 बेसमेंट के पास स्थित बाथरूम में गया और अपनी सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।

गोली की आवाज सुनकर आस पास के लोग बाथरूम पहुंचे और जितेंद्र कुमार को ऐसी हालत में देखकर जल्दीबाज़ी में उसे पास के अस्पताल लेकर गए| जहाँ अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया| वहीं, पुलिस की टीम भी मौके पर वहाँ पहुंच गयी|

जिसके बाद पुलिस ने उस जवान के परिवार वालों को इस घटना की जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवार वालों से पूछताछ में ही मालूम चल पाएगा कि जितेंद्र कुमार किस वजह से तनाव में था की उसने खुद की हत्या कर ली| फ़िलहाल पुलिस खोजबीन में लगी हुई है|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments