पटना में छात्रों की पिटाई पर बोले JDU अध्यक्ष ललन सिंह

बिहार स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन की परीक्षा पिछले महीने दिसंबर में आयोजित हुई थी।

0
48

बिहार कर्मचारी चयन आयोग की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन जारी है। बुधवार को जब छात्र पटना में प्रदर्शन कर रहे थे, तब पुलिस ने लाठीचार्ज किया। JDU के अध्यक्ष ललन सिंह (JDU President Lalan Singh) ने जवाब दिया, “हालांकि लाठीचार्ज अक्सर होता है, ये कोई पहली बार नहीं हुआ है। जो कोई भी कानून का उल्लंघन करेगा उसे परिणाम भुगतने होंगे।”

दरअसल, बिहार स्‍टाफ सेलेक्‍शन कमीशन की परीक्षा बीते दिसंबर आयोजित हुई थी। परीक्षा के पहले शिफ्ट का पेपर आउट हो गया। इसके बाद कई लोगों की गिरफ्तारी भी हुई। इसके बाद से छात्र लगातार परीक्षा रद्द किए जाने की मांग कर रहे है। बुधवार को भी छात्रों ने पटना कॉलेज गेट से प्रदर्शन किया।

रद्द हो पेपर- छात्र

छात्रों की मांग है कि BSSC CGL-3 सचिवालय सहायक की सभी शिफ्ट की परीक्षाओं को रद्द किया जाना चाहिए। छात्रों का आंदोलन पटना कॉलेज से शुरू होकर गांधी चौक, मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट, गांधी मैदान जेपी गोलंबर होते हुए डाकबंगला चौराहे तक पहुंचा। इस बीच प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

परीक्षा में शामिल हुए थे 9 लाख उम्मीदवार

लगभग 9 लाख उम्‍मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे। बीएसएससी परीक्षा की पहली शिफ्ट में ही परीक्षा शुरू होते ही पेपर लीक की जानकारी सामने आ गई थी। इसे लेकर गिरफ्तारी भी हुई जिसके बाद से छात्र सभी तीनो शिफ्ट की परीक्षा रद्द करने की मांग कर रहे है। छात्रों ने तीनो शिफ्ट की परीक्षाओं में धांधली होने का दावा भी किया। उम्‍मीदवारों का कहना है कि परीक्षा रद्द कर पुन: परीक्षा आयोजित की जानी चाहिए ताकि सभी को एक फेयर चांस मिल सके।

युवाओं को इस साल नौकरी मिलेगी- तेज प्रताप

राजद नेता तेज प्रताप यादव ने लाठीचार्ज को लेकर कहा कि युवाओं को इस साल नौकरी मिल जाएगी। उन्होंने कहा कि वे इस मामले में सीएम और डिप्टी सीएम से बात कर छात्रों की मांग को उठाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here