Jharkhand: गुमला में नाबालिक लकड़ी के साथ गैंगरेप

पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिग है।

0
Jharkhand

गुमला में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पड़ोस के गांव स्थित तालाब नहाने गई एक नाबालिक के साथ गैंगरेप किया गया। दुष्कर्म के तीन आरोपियों में दो नाबालिक हैं। इसके अलावा मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने परिजनों के साथ थाने में जाकर घटना की तहरीर दी। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

दरअसल, पूरा मामला जिला के बसिया थाना क्षेत्र के एक गांव का है. जहां एक नाबालिक तलाब नहाने गई थी। उसी दौरान दो नाबालिक लड़को ने उसे पकड़ लिया और 19 वर्षीय राहुल को फोन कर बुलाया। फिर तीनों ने मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान लड़की रहम करने की गुहार लगाती रही, लेकिन दरिंदों पर हवस सवार था। तीनों ने बारी-बारी से गैंगरेप किया। फिर मुंह खोलने पर जान से मार देने की धमकी देकर फरार हो गया।

इसके बाद लड़की घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। जिसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और लिखित आवेदन कर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने भी सक्रीयता दिखाते हुए कार्रवाई की और तीनों आरोपी को पकड़ लिया।

बसिया थाना प्रभारी छोटू उरांव ने बताया कि नाबालिक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस मामला दर्ज कर छापेमारी करते हुए तीनों आरोपियों को पकड़ लिया है। इनमें दो नाबालिक है। नाबालिक युवकों को रिमांड होम व एक अन्य आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here