कौशाम्बी: चुनावी रंजिश को लेकर अझुवा में हुआ ख़ूनी संघर्ष

चेयरमैन के गुर्गो ने की दबंगई

0

कौशाम्बी के सैनी कोतवाली क्षेत्र के अझुवा (Azuwa) कस्बा के वार्ड न 3 में एक घटना हुई। इस घटना में चुनावी रंजिश में दो युवकों की लाठी डंडो से जमकर पिटाई की गयी है। अझुवा (Azuwa) चेयरमैन के गुर्गो और दारुबाज नायब मोहरीर्र ने युवक को मार मारकर अधमरा कर दिया।

आपको बता दें कि यह घटना तब घटित हुई जब शटरिंग का काम कर घर जा रहें दो युवकों को सपा नेता और उसके लडके दारुबाज नायब मोहरीर्र ने मार मारकर अधमरा कर दिया। चेयरमैन बनते ही अझुवा चेयरमैन के गुर्गो का नंगा नाच शुरू हो गया है। स्थानीय लोगो की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ितों को अस्पताल भिजवाया और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

हालत गंभीर होने पर दोनों युवकों को सिराथू सीएषि से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घायल युवकों के नाम मुकेश कुमार मौर्य व सुरेश कुमार मौर्य बताये जा रहें हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here