Jharkhand: चोरी के आरोप में दो नाबालिक का सिर मुड़ा कर जूते-चप्पल की माला पहनायी

सिर मुड़वा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया।

0
Jharkhand

जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मोकिमपुर पंचायत के चांदीपुर गांव में स्थानीय लोगों ने एक विधवा के घर में चोरी करने के संदेह में दो 12 और 14 वर्षीय किशोरों को पकड़ लिया। उन दोनों को बंधक बना लिया गया। फिर आधा सिर मुड़वा कर चप्पल और जूते का माला पहना कर घंटों पूरे गांव में घूमाया। जब इससे भी जी नहीं भरा तो दोनों को पानी और कीचड़ से भरे गड्ढे में घंटों खड़ा रखा। इसके बाद न केवल शारीरिक दंड दिया गया बल्कि आर्थिक दंड भी दिया गया। वहीं इसके परिजनों से चोरी किए गए पैसे की भी मांग की और तब इन दोनों किशोरों को छोड़ा गया। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार गांव की एक महिला के घर देर रात चोरी हुई थी। जिसका आरोप दो नाबालिक बच्चों पर लगा। इसके बाद गांव के कुछ लोग देर रात में ही बच्चे के घर पहुंच गए और उसे लाकर रस्सी से बांध दिया। इसके बाद सुबह उसके भाई को भी पकड़ कर वहीं रस्सी से बांध दिया और दोनों के साथ मारपीट की गई। गांव के लोगों ने दोनों को करीब 14 घंटे तक बंधक बनाकर रखा और परिवार पर तीन हजार का दंड भी लगाया।

परिवार के लोग जब रुपयों का इंतजाम करने घर गए तो दोनों बच्चों के साथ मानवता की हद पार की गई। दोनों का आधा सिर मुड़वा कर जूते-चप्पल की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया और उसे वायरल भी कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चाइल्डलाइन और राजमहल पुलिस हरकत में आई। राजमहल थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल ने बताया कि इस मामले में बच्चों के परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here