सूरत: विश्व जागृति मिशन बाल आश्रम ने किया दो दिवसीय गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन

0
vishw jagrati mission baal aasha

सूरत (Surat) के वेशु विस्तार में विश्व जागृति मिशन बाल आश्रम (vishw jagrati mission baal aashram) द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्स्व में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

आपको बतादे कि यह विश्व जागृति मिशन बाल आश्रम (vishw jagrati mission baal aashram) परम पूज्य सुधांशु महाराज के सानिध्य में कार्यरत है। इस बाल श्रम में गरीब और अनाथ बच्चों का पालन पोषण किया जाता है। जब तक बच्चे 18 वर्ष के नही हो जाते तब तक उन सभी बच्चों को सुचारू रूप से पठन पाठन से लेकर रहने और खाने की व्यवस्था भी की जाती है। यह आश्रम डोनेशन के माध्यम से चलता है।

मीडिया से बातचीत के दौरान वहाँ के सेवको ने बताया कि विश्व जागृति मिशन बाला आश्रम में आचार्य श्री रामकुमार पाठक जी के सानिध्य में दो दिन गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया गया है। गोविंद डांगरा ने बताया कि गुरु पूर्णिमा विशेष रूप से गुरु पूजन के रूप में मनायी जाती है।

सुधांशु महाराज जी के गुरु भक्त सैकड़ों की संख्या में आश्रम में इस अवसर पर उपस्थित रहते है। बालाश्रम की शुरुआत 2005 में हुई। का उद्घाटन जार्ज फर्नांडिस द्वारा किया गया था। जिस समय गुजरात के कच्छ में भूकंप आया था, उसी समय महाराज सुधांशु की प्रेरणा के द्वारा विश्व जागृति मिशन बाल आश्रम (vishw jagrati mission baal aashram) की शुरुआत की गई थी। उसी समय कच्छ से बच्चे इस आश्रम में लाए गए थे और आज कई जगह के बच्चे इस आश्रम में शामिल है। अभी आश्रम में कुल 75 बच्चे है, जिनका रहना, खाना, पढ़ना और पूरी तरह से देख भाल करना संस्था द्वारा किया जाता है। हर महीने के पूनम को विशेष रूप से गुरु का पूजन किया जाता है और भजन कीर्तन, सत्संग के साथ साथ पादुका पूजन एवं आरती और प्रसाद भंडारा का आयोजन भी किया जाता है। वर्ष में एक बार सुधांशु महाराज जी सूरत में आते है और तब पांच दिन के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here