हापुड: दो पक्षो में हुआ पथराव

0
Hapur

Hapur: उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ (Hapur) के सिटी कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनान मोहल्ले में दो पक्षों में घर के बाहर सड़क पर भैसा बुग्गी खड़ी करने को लेकर आपस मे विवाद हो गया, जिसके बाद दोनों ही पक्षों में आपस में पहले जमकर मारपीट हुई और उसके बाद दोनों ही तरफ से पथराव भी किया गया। इस पथराव में दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. जिनको पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

आपको बता दें कि सिटी कोतवाली क्षेत्र के ब्रह्मनान मोहल्ले में एक व्यक्ति द्वारा पशुओं की डेरी की जाती है। जिसके लिए वह सड़क पर अपनी भैसा बुग्गी खड़ी करता है। मोहल्ले के एक पक्ष के लोगो द्वारा इसका विरोध किया गया। जिसको लेकर इनमें कल भी मामूली कहासुनी हुई थी ,जिसमें पुलिस द्वारा 3 लोगों को हिरासत में लेकर शांति भंग की कार्रवाई की गई थी।

आज फिर दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में आपस में मारपीट हुई, उसके बाद दोनों तरफ से पथराव भी किया गया। पथराव के दौरान दो महिलाओं सहित 5 लोग घायल हो गए थे।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गयी और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया।जिसके बाद उपद्रव कर रहे करीब आधा दर्जन लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है। इस दौरान कुछ लोगो द्वारा पथराव कर रहे लोगो की वीडियो भी बना ली गयी। विडिओ तेजी से वॉयरल हो रही है। पुलिस ने भी वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पथराव कर रहे लोगो की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की बात की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here