Muzaffarnagar: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, 3 की मौत

दुर्घटना में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है।

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर इलाके में दिल्ली-देहरादून मार्ग पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को टक्कर मार दी। हादसे में मोदीनगर के तीन युवकों की मौत हो गई। बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में और भी लोग सवार थे।

ऐसे हुआ हादसा

मंसूरपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर देवराना होटल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली में ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक एवं घायलों को कांवड़ियावाले बताये जा रहा है, लेकिन पुलिस ने इससे इनकार किया है।

सोमवार सुबह 4:30 बजे यह हादसा हुआ। सीओ खतौली रविशंकर ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली में दो डीजे व उसका सामान रखा हुआ था। एक डीजे मेरठ के तोपखाना लालकुर्ती निवासी अनमोल एवं दूसरा डीजे मोदीनगर के निवाड़ी निवासी रोहित का बताया गया है। दोनों डीजे व सामान को ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर खतौली के गांव पमनावली निवासी अजय व लगभग एक दर्जन मजदूर रुड़की जा रहे थे। देवराना होटल के पास ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में अजय और अनमोल की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य सभी लोगों को बेगराजपुर मेडिकल ले जाया गया। जहां रोहित की मौत हो गई। अन्य सभी लोगों को ज्यादा चोट नहीं आई है। उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई।

तीनों मृतक युवक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार सभी लोग मजदूर थे। मेरठ से रुड़की जा रहे थे। सीओ रविशंकर ने घायल एवं मृतकों को कांवड़िया होने से इनकार किया है। दुर्घटना में ट्रक का चालक भी घायल हुआ है। उनका भी उपचार चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here