Patiala: ड्रग्‍स के पैसे ना देने पर हैवान बना बेटा, मां के किये ट‍ुकड़े-टुकड़े

0
Patiala

पटियाला के पांतड़ा के कांगथला गांव में एक नशेड़ी ने ड्रग्स के लिए पैसा न देने पर दोस्तों के साथ मिलकर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी बेटे ने कथित तौर पर किसी नुकीली चीज से अपनी मां के शरीर के दो टुकड़े कर दिए, फिर उसे घर के बाहर ही तेल डाल जला दिया। मृतक की पहचान परमजीत कौर 50 वर्षीय के रूप में हुई। आरोपियों में परमजीत कौर का बड़ा बेटा गुरविंदर सिंह उर्फ गिंदा (28) व उसके दो दोस्त राजिंदर सिंह उर्फ राजा, रणजीत सिंह उर्फ राणा शामिल हैं।

पड़ोसियों का कहना है कि आरोपी गुरविंदर सिंह ने अपराध किया क्योंकि उसकी मां ने ड्रग्स के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था। पांतड़ा पुल‍िस थाना अधिकारी मनप्रीत सिंह का कहना है कि आरोपी और हत्या में उसकी मदद करने वाले उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों को घर से दुर्गंध आने लगी और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल चाकू बरामद कर लिया है।

मृतक के ममेरे भाई भगवान सिंह ने बताया कि गुरविंदर ने विधवा परमजीत कौर की हत्या कर दी और अपने अपराध को छुपाने के लिए उसने शव पर मिट्टी का तेल डालकर जलाने की कोशिश की। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ने अपने सौतेले भाई जसविंदर (20) की भी हत्या कर दी है, जो पिछले सप्ताह लापता हो गया था। पुलिस ने जसविंदर का शव नहर से बरामद किया था। किसी ने शव का दावा नहीं किया था इसलिए उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here