कौशांबी: ट्रक की टक्कर से बालक की मौत

हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचे रोते बिलखते परिजन

0
Kaushambi

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग महगाव के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बालक को टक्कर मार दी। जिससे बालक की तड़प तड़प कर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही रोते बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित फरार हो गया है।

घटनाक्रम के मुताबिक भागू उम्र 14 वर्ष पुत्र गया प्रसाद यादव निवासी महगांव, रविवार की शाम 7 बजे सड़क पार करके कहीं जा रहा था। जैसे ही बालक कौशांबी (Kaushambi) के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पुराने राष्ट्रीय राजमार्ग महगांव के पास पहुंचा, तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक चालक ने बालक को टक्कर मार दी, जिससे बालक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा और तड़प तड़प कर उसकी वहीं मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल के पास पहुंचे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर सांदीपन घाट थाना पुलिस और डायल 112 पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। घटनास्थल पर कोहराम मचा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here