हरदोई: आदर्श मिनी सचिवालय अरवल बना शोपीस का अड्डा

0
Hardoi

हरदोई (Hardoi) जिला प्रशासन की एक बड़ी लापरवाही देखने को मिली है। आपको बता दें कि प्रशासन की लापरवाही का खामियाजा स्थानीय ग्रामीणों को भरना पड़ रहा है। मिनी सचिवालय बनवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने लाखों रुपए का बजट खर्च किया। बजट खर्च करने के बाद मिनी सचिवालय पूर्ण तरीके से बनकर तैयार हो गया लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते आदर्श मिनी सचिवालय अरवल में 1 वर्ष से ताला पड़ा हुआ है। आदर्श मिनी सचिवालय में लगभग 1 वर्ष से कर्मचारी नहीं बैठे हैं।

कर्मचारियों के ना बैठने से ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पा रही है। मिनी सचिवालय में ताला पड़े रहने की लिखित शिकायत ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से भी की थी। जिला प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद भी समस्या का निराकरण नहीं हो पाया।

हरदोई (Hardoi) जनपद में प्रशासनिक अधिकारियों की लापरवाही का खामियाजा अरवल ग्राम सभा के लोगों को भरना पड़ रहा है। आपको बता दें कि ग्रामसभा में आदर्श मिनी सचिवालय बना हुआ है, जिसमें लगभग 1 वर्ष से पाला पड़ा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि इस मिनी सचिवालय में लगभग 1 वर्ष से कोई भी कर्मचारी बैठने के लिए नहीं आता, जिसके चलते सरकारी योजनाओं की जानकारी हम ग्रामीणों को नहीं मिल पा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here