Rampur: नशेड़ी किशोर ने किया 6 साल के मासूम का कत्ल

13 साल के नशेड़ी किशोर ने ईंट से बच्चे के सिर और चेहरे पर 20 से अधिक बार वार करके बेरहमी से मार डाला।

0
Rampur

रामपुर में एक नशेड़ी किशोर ने महज गालियां देने और हकलाकर चिढ़ाने पर 6 साल के बच्चे का ईंट से कुचलकर कत्ल कर दिया। किशोर को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और रामपुर के बाल सुधार गृह भेज दिया।लोगों के दिलों को दहला देने वाली ये वारदात थाना सिविल लाइंस के ज्वाला नगर की है। छह वर्षीय पीड़िता के पिता एक निजी कंपनी में इंजीनियर के रूप में काम करते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इलाके में रहने वाले 13 साल के एक नशेड़ी किशोर ने ईंट से उसके सिर और चेहरे पर 20 से अधिक बार वार करके बेरहमी से मार डाला।

पुलिस को शाम को एनएच-87 के पास एक निर्माणाधीन स्थल पर बच्चे का शव मिला। उसकी आंखें बाहर निकली हुई थीं और कपड़े गायब थे। युग यादव नाम का ये 6 साल का लड़का सुबह 10 बजे अपने पिता के जन्मदिन पर उनके लिए चॉकलेट खरीदने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। वह इंजीनियर योगेन्द्र यादव का इकलौता बेटा था, जो रामपुर की एक फर्म के लिए मोबाइल टॉवर इंस्टॉलेशन का काम देखते है। शनिवार को योगेन्द्र ने काम से एक दिन की छुट्टी ली थी। अपने बेटे को खोजने में नाकाम रहने के बाद उन्होंने दोपहर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और शाम करीब 5.30 बजे पुलिस को युग का शव मिला।

शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने उनके पड़ोस में रहने वाले एक नाबालिग पर फोकस किया और पाया कि वह ‘नशे का आदी’ है। रामपुर के एएसपी संसार सिंह ने बताया कि ‘हत्या में उपयोग किया गया हथियार और लड़के के गायब कपड़े दोनों मिल गए है। आरोपी एक स्कूल ड्रॉपआउट है और उसने ड्रग्स के असर में अपराध करने की बात कबूल की है। उसने यह भी कहा कि युग उसका मजाक उड़ा रहा था और इसलिए उसने हत्या की।’ एएसपी सिंह ने कहा कि ‘आरोपी अपनी मां के साथ रहता है और उसने हाल ही में ड्रग्स खरीदने के लिए साइकिल चुराई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here