कौशांबी: मोटरसाइकिल दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

0

उत्तर प्रदेश: कौशांबी (Kaushambi) के सैनी कोतवाली के ग्राम सभा बरीपुर के प्राथमिक विद्यालय के सामने शाम मोटर साइकिल और मोपेड चालक आमने सामने भिड़ गए थे, जिसमे मोपेड चालक अशोक पुत्र बदरू और बाइक चालक अतुल पुत्र अवधेश घायल हो गए थे। जिसमे अशोक 48 वर्ष को पुलिस ने एंबुलेंस से उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा था। जिसकी देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

मृत अधेड़ मोपेड से गांव गांव कपड़े की फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक अपने इकलौते पुत्र अभिषेक को उच्च शिक्षा दिलाने को मेहनत करता था। मौजूदा समय में अभिषेक भोपाल के सरकारी इंजियनरिंग कालेज से बीटेक कर रहा है। मृतक के 2 पुत्रियां है, जिसमे से एक 10 वर्ष और दूसरी 14 वर्ष की हैं।अधेड़ की मौत से पत्नी संगीता रो रोकर बेहोश हो जा रही है। परिजनों में कोहराम मचा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here