कौशाम्बी: एसपी और एएसपी ने मयफोर्स पैदल गस्त कर लिया क्षेत्र का जायजा

व्यापारियों से सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई।

0
Kaushambi

Uttar Pradesh: कौशाम्बी जनपद (Kaushambi) में कानून, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी (Kaushambi) एवं अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा पुलिस बल के साथ थाना मंझनपुर क्षेत्रांतर्गत कस्बा, बाजार व अन्य भीड़ भाड़ वाली जगहों में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग भी गई तथा व्यापारियों से सड़क पर अवैध अतिक्रमण न करने के संबंध में वार्ता की गई। आमजनमानस एवं व्यापारियों से वार्ता कर सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी मंझनपुर, क्षेत्राधिकारी चायल एवं क्षेत्राधिकारी सिराथू भी मौजूद रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here