Kerala: सरकारी जिला अस्पताल के वार्ड में घुसे सांप के बच्चे, लोगो में मचा हड़कम्प

पेरिंथलमन्ना में सरकारी जिला हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड और उसके आसपास 10 कोबरा सांप के बच्चे पाए गए।

0

केरल (Kerala) के मलप्पुरम (Malappuram) जिले के पेरिंथलमन्ना में सरकारी जिला हॉस्पिटल के सर्जिकल वार्ड और उसके आसपास 10 कोबरा सांप के बच्चे पाए गए। सांप के बच्चे निकलने से वहां हड़कम्प मच गया और अस्पताल में मौजूद लोग तुरंत बाहर आ गए। मरीजों के साथ आए लोगों ने इसकी सूचना अस्पताल प्रभारी को दी जिसके बाद इस वार्ड को बंद कर दिया गया।

बता दें कि, तीन दिन के अंतराल में ये कोबरा के बच्चे मिले हैं। वार्ड के 8 मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। सर्जिकल वार्ड का अहाता झाड़ियों से भरा हुआ है और वार्ड के फर्श की टाइलें भी टूटी हुई हैं। माना जाता है कि, इन टाइलों से ही सांप रेंगते हुए आ जाते हैं।

कुछ दिनों पहले एक 55 वर्षीय महिला, जो कन्नूर जिले में सरकारी अस्पताल के फर्श पर सो रही थी। तभी उसे एक सांप ने काट लिया था। तालिपाड़ाम्बा तालुक अस्पताल में हुई इस घटना में मृत महिला अपनी गर्भवती बेटी की डिलीवरी कराने के लिए पहुंची थी। आधी रात को जब महिला अपनी बेटी के वार्ड में उसके पास सो रही थी। तब उसे किसी तरह अंदर घुसे सांप ने काट लिया। महिला की चीख सुनकर उठी उसकी बेटी ने सांप को वहां से जाते हुए देखा। उसने तत्काल हॉस्पिटल स्टाफ को बुलाया, लेकिन तब तक जहर के कारण महिला की मौत हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here