बाँदा: जिला कारागार राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने बंदियो के साथ मनाया योगा दिवस

0
District Prisons Dharamveer Prajapati

बाँदा: उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कारागार स्वतंत्र प्रभार धर्मवीर प्रजापति (District Prisons Dharamveer Prajapati) आज बाँदा पहुंचे। यहाँ मंडल कारागार में बंद कैदियों के साथ योग किया। साथ ही उनको सुधारात्मक परिवर्तन के लिए संबोधित भी किया।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर मंडल कारागार में भी योग दिवस का आयोजन किया गया, जिसके तहत कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति (District Prisons Dharamveer Prajapati) ने बंदियों के साथ योग किया। वही योग करने के बाद बंदियों को बुरे कार्यों से दूर रहने का संकल्प दिलाया। मंत्री का भाषण सुनकर कई बंदी रोने भी लगे।

पत्रकारों से वार्ता करते हुए जिला कारागार राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि योगी सरकार 40 साल से कम उम्र के बंदियों के लिए कौशल विकास कार्यक्रम भी चला रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में सेंधमारी पुरानी बातें हो गई हैं। इस सरकार में जरा सी भी गलती की कठोर सजा दी जाती है। इसलिए कुछ घटनाएं इसका उदाहरण है। मंत्री ने कहा कि हमारे सरकार में 17 ऐसे कैदियों को जेल से बाहर निकाला गया जो अर्थदंड नहीं दे पाने की वजह से जेल में बंद थे। लगातार जेल के सुधार के लिए कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here