Dadri: ट्रक से टकराई पिकअप, 1 की मौत ओर 3 घायल

तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया।

0
dadri

चरखी दादरी (Dadri) में एनएच 152-डी पर रानिला के पास मंगलवार की रात ट्रक और पिकअप की टक्कर हो गयी। हादसे में पिकअप सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया जबकि अचीना ताल चौकी पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम पीजीआई में करवाया। मृतकों की पहचान रेवाड़ी निवासी विक्रम के रूप में हुई। उसके भाई के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है।

पुलिस को दिए बयान में मृतक विक्रम के भाई शीशराम ने बताया कि वे छह भाई-बहन थे। उसका छोटा भाई विक्रम दस साल से रेवाड़ी रहता था और अपने साथियों के साथ भेड़-बकरियों की खरीद- बिक्री करता था। उसने बताया कि 20 जून की रात उसका भाई अपने साथी गौरव, ऋतुराज और राहुल के साथ पिकअप में सवार होकर रेवाड़ी से अंबाला जाने के लिए रवाना हुए थे। अंबाला जाते समय जब वो एनएच 152 डी पर रानीला के समीप पहुंचे तो उनकी पिकअप ट्रक से टकरा गई।

घटना में विक्रम और उसके तीनों साथी घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया जबकि हादसे में घायल तीनों लोगों का वहां उपचार चल रहा है। परिजनों का आरोप है कि ट्रक चालक की लापरवाही से हादसा हुआ जिसमें विक्रम की जान गई है। उन्होंने पुलिस से आरोपी चालक पर कार्रवाई करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here