मंझनपुर: इंटर की छात्रा ने की खुदकुशी

मानवता को शर्मशार करने वाली तसवीरें आई सामने

0
4

मंझनपुर: उत्तर प्रदेश के मंझनपुर (Manjhanpur) से मानवता को शर्मशार करने वाली घटना सामने आयी है, जहाँ बाइक से छात्रा का शव ले जाने का मामला सामने आया है। मामला मंझनपुर (Manjhanpur) के एक निजी अस्पताल का था।

आइये जानते है कि पूरा मामला आखिर क्या है? मामला कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा का मजरा हजारी तारा का है। उत्तर प्रदेश के मंझनपुर (Manjhanpur) में एक इंटर की छात्रा ने खुदकुशी कर ली। परिजनों ने उसे अस्पताल पहुँचाया जहाँ उसे मृत घोषित कर दिया गया। छात्रा की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। शव को घर वापस ले जाने के लिए निजी अस्पताल के संचालक ने एंबुलेंस नहीं दिलाई। छात्रा के भाई ने संचालक से बार-बार आग्रह किया किन्तु वह नहीं माना। जब वह नहीं माना तो छात्रा का भाई अपनी बहन के शव को बाइक से ले गया। लगभग 10 किमी तक बाइक से शव लेकर घर पहुंचे युवक।

मूकदर्शक बनी पुलिस

अपनी बहन का गोद में शव ले जाते युवक का वीडियो वॉयरल हो रहा है। पुलिस के सामने ही शव लेकर गए थे युवक।पुलिस ने भी उनकी कोई मदद नहीं की। पेपर खराब होने से छुब्ध होकर छात्रा ने फांसी लगाई थी। छात्रा ने घर के भीतर ही फांसी लगाई थी। छात्रा ने पेपर खराब होने की जानकारी परिजनों को भी दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here