Subrata Roy की अंतिम यात्रा में कई नेता – अभिनेता रहे मौजूद

0
Subrata Roy

सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय की अंतिम यात्रा सहारा शहर से निकली तो वहां बड़ी संख्या में राजनेता, फिल्मी हस्तियां और आम लोग मौजूद रहे। उनके पार्थिव शहर को भैंसाकुंड लाया गया है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अंतिम यात्रा में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस नेता राज बब्बर, कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी सहित फिल्म जगत के सितारे भी मौजूद हैं। इसके पहले सहारा शहर में अंतिम दर्शन के वीआईपी व सहारा कर्मचारियों का जमावड़ा लगा रहा।

मुंबई के एक अस्पताल में सुब्रत रॉय का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। वह लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। चार्टर प्लेन के जरिये उनका पार्थिव शरीर लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पर शाम 4.10 बजे लाया गया। शव को परिजन काफिले के साथ गोमतीनगर स्थित सहारा शहर उनके आवास पर पहुंचे। यहां भारी सुरक्षा इंतजामों के बीच लोगों ने अंतिम दर्शन किए। आज उनका अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया जाएगा, जहां उनके पोते उनको मुखाग्नि देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here