MI vs CSK, IPL 2023: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया

0
18
MI-vs-CSK

MI vs CSK: कल मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का मुकाबला मुंबई इंडियंस की टीम से हुआ। चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हरा दिया। आईपीएल के 16वें सीजन के 12वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई की टीम ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाए। जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 18.1 ओवर में लक्ष्य का पीछा कर मैच अपने नाम कर लिया। चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई की जीत में बड़ी भूमिका निभाई और सिर्फ 27 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। गेंद के साथ, रवींद्र जडेजा और मिशेल सेंटनर ने जीत में अपनी भूमिका निभाई और उनके बीच 5 विकेट साझा किए। जडेजा ने गेंदबाजी में तीन विकेट अपने नाम किए। वहीं, रहाणे ने बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंद पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपनी पारी में सात चौके और तीन छक्के लगाए। उन्होंने 225.93 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 36 गेंद पर नाबाद 40 रन बनाए। शिवम दुबे ने 26 गेंद पर 28 और अंबाती रायुडू ने 16 गेंद पर नाबाद 20 रन बनाए। डेवोन कॉन्वे खाता नहीं खोल सके। मुंबई के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ, पीयूष चावला और कुमार कार्तिकेय ने एक-एक विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 157 रन बनाये। मुंबई के लिए ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 21 गेंद पर 32 रन बनाए। टिम डेविड ने 22 गेंद पर 31 रन का योगदान दिया। तिलक वर्मा ने 22, कप्तान रोहित शर्मा ने 21, ऋतिक शौकीन ने नाबाद 18 और कैमरन ग्रीन ने 12 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स पांच, अरशद खान दो और सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर आउट हुए। पीयूष चावला ने नाबाद पांच रन बनाए।

सीएसके के लिए दूसरी जीत जबकि मुंबई इंडियंस को बैक-टू-बैक हार का सामना करना पड़ा है। रविंद्र जडेजा को प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया।

MI vs CSK प्लेइंग XI

MI प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, इशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, ट्रिस्टन स्टब्स, अरशद खान, ऋतिक शौकीन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ

CSK प्लेइंग XI: डेवोन कॉनवे, रुतुराज गायकवाड़, अजिंक्य रहाणे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी, शिवम दूबे, ड्वेन प्रिटोरियस, दीपक चाहर, मिशेल सेंटनर, सिसंडा मगाला, तुषार देशपांडे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here