Homeखेलक्रिकेटRR vs DC IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट की बहतरीन गेंदबाजी की बदौलत...

RR vs DC IPL 2023: ट्रेंट बोल्ट की बहतरीन गेंदबाजी की बदौलत आरआर ने डीसी को 57 रन से हराया

RR vs DC IPL 2023: आईपीएल 2023 का 11वा मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया, जिसमे राजस्थान ने दिल्ली को 57 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही राजस्थान की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, दिल्ली को लगातार तीसरे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। रॉयल्स की पारी में 23 चौके और सात छक्के लगे, जबकि डीसी अपनी पूरी पारी में एक भी छक्का लगाने में नाकाम रही।

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए राजस्थान की टीम को आमंत्रित किया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 199 रन का स्कोर बनाया। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से यशस्वी जायसवाल ने शानदार 60 रन बनाये। उंगली के दर्द के बावजूद जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 79 रन बनाये। शिमरोन हेटमायर ने 39 रन का योगदान दिया। दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो, कुलदीप यादव और रोवमैन पॉवेल ने एक-एक विकेट लिया।

इसके जवाब में दिल्ली की टीम सिर्फ 142 रन ही बना पायी और मैच हार गई। दिल्ली के लिए कप्तान वॉर्नर ने 65, ललित यादव ने 38 और राइली रूसो ने 14 रन बनाए। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और युजवेन्द्र चहल ने तीन-तीन विकेट लिए। अश्विन को दो और संदीप शर्मा को एक विकेट मिला।

RR vs DC प्लेइंग इलेवन

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन: डेविड वार्नर (c), मनीष पांडे, रिले रोसौव, रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, अभिषेक पोरेल (wk), एनरिक नार्जे, खलील अहमद, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार

राजस्थान रॉयल्स प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (w/c), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular