Homeराज्यउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हरदोई पुलिस

योगी आदित्यनाथ सरकार के निर्देशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही हरदोई पुलिस

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए हुए है, लेकिन इसके बावजूद हरदोई पुलिस (Hardoi police) सरकार के आदेशों की सरेआम धज्जियां उड़ा रही है।

घटना हरदोई जिले के कोतवाली शहर के नघेटा स्थित बरम बाबा मंदिर से बीते 5 अप्रैल की रात में पीतल के 3 घंटे चोरी हुए थे। मंदिर के सेवादार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुँचे। पुलिस को तहरीर देने के बावजूद घंटे बरामद करना तो दूर की बात पुलिस ने अभी तक चोरी की रिपोर्ट नहीं दर्ज की। 4 दिन बीतने के बावजूद मंदिर से चोरी हुए घंटे की पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की। इससे मंदिर के सेवादारों, भक्तगणों व पुजारियों में पुलिस की कार्यशैली के प्रति भारी रोष फैल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular