Mumbai: एयरपोर्ट पर 53 करोड़ रुपये की हेरोइन जब्त, 1 गिरफ्तार

एयरपोर्ट पर यात्री को रोक उसके सामान की तलाशी लेने पर उसमें से 7.6 किलोग्राम 'सफेद' पाउडर बरामद किया गया।

0
55
Heroin

Mumbai: डीआरआई के एक अधिकारी के अनुसार बुधवार को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक यात्री के पास 53 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। अधिकारी के मुताबिक, डीआरआई को सूचना मिली थी कि इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से मुंबई आने वाले एक यात्री ड्रग्स की तस्करी कर रहा है।

उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने यात्री के यहां पहुंचने पर उसे रोका और उसके सामान की गहन तलाशी लेने पर उसमें से 7.6 किलोग्राम ‘सफेद’ पाउडर बरामद किया गया, जिसे एक वस्तु में छिपाकर रखा गया था।

बाद में, पुष्टि करने पर पता चला कि वह सफेद पाउडर हेरोइन है। अधिकारी ने बताया कि जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 53 करोड़ रुपये है और व्यक्ति को शुक्रवार तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here