स्वच्छता के प्रति ज्यादा जागरूक करने के उद्देश्य से नमामि गंगे ने बाँटी कॉमिक्स

0

वाराणसी: बच्चों के जेहन में आसानी से जगह बनाने वाले कॉमिक्स के किरदार चाचा चौधरी और साबू अब नयी पीढ़ी को ‘स्वच्छता’ का सबक सिखा रहे हैं। गंगा किनारे की गंदगी को बाय-बाय करने का पाठ पढ़ा रहे बच्चों के बेहद प्रिय पात्र चाचा चौधरी कॉमिक्स को नमामि गंगे (Namami Gange) ने पूर्व माध्यमिक कंपोजिट स्कूल कबीर चौरा के विद्यार्थियों में वितरित किया। छोटे बच्चों को स्वच्छता के प्रति ज्यादा जागरूक करने के उद्देश्य से नमामि गंगे (Namami Gange) राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा तैयार कॉमिक्स को बांटा गया।
 

नमामि गंगे (Namami Gange) के इस अनोखे प्रयोग को बच्चों ने भी बहुत सराहा है। अपने पसंदीदा किरदार द्वारा दी गई स्वच्छता की सीख लेकर छोटे बच्चे स्वच्छता के प्रति ज्यादा जागरूक होंगे। नमामि गंगे काशी (Kashi) क्षेत्र के संयोजक राजेश शुक्ला ने बताया कि बच्चों को इस अभियान में शामिल करने का फायदा होगा, क्योंकि अगर बच्चे इस अभियान को आगे बढ़ाएंगे तो इसका पूरे समाज पर भी असर पड़ेगा। बच्चें इन कॉमिक्सों को पढ़कर घरवालों और आस पड़ौस में स्वच्छता के बारे में बताएंगे। उन्होंने आगे कहा कि नदियों का संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा का भाव हमेशा से भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग रहा है। आज की स्थिति में नदी संरक्षण से अधिक श्रेयस्कर सामाजिक कार्य कुछ और नहीं है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here