Noida: चोरी के शक में 2 युवकों के प्राइवेट पार्ट में डाला मिर्च पाउडर

घटना का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा सांद मियां खान ने पूरे प्रकरण की जांच एडीसीपी अशोक कुमार से कराने के आदेश दिए हैं।

0
Noida

गौतमबुद्धनगर के कस्बा जेवर में चोरी के शक में तीन दिन पूर्व दो युवक को प्रताड़ित करने का आरोप है। पुलिस ने एक युवक के पिता की शिकायत पर मौहल्ले के ही तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में ले लिया है। वहीं डीसीपी ने मामले की जांच के आदेश दिए है। हांलाकि दोनों आरोपी युवकों को पुलिस ने कस्बे से ही सोमवार को चोरी की फर्जी नंबर प्लेट लगी बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

कस्बे के मौहल्ला रावतिया निवासी संजय सिंह का आरोप है कि उसके बेटे व एक अन्य युवक को पड़ोस के रहने वाले मोहरपाल व उसके दो साथी अपने यहां हुई चोरी की घटना के बारे में पूछताछ के लिए बुलाकर ले गए थे। अपने घर ले जाने के बाद तीनों आरोपियों ने दोनों युवकों को बंधक बनाते हुए मारपीट की।

आरोप है कि युवकों ने जब चोरी की घटना को स्वीकार नहीं किया तो मोहरपाल विशाल व उत्तम ने युवकों के गुप्तांग में मिर्च लगा कर प्रताड़ित किया। संजय की शिकायत पर पुलिस ने मोहरपाल व उसके दो साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए तीनों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।

कस्बा पुलिस ने वाहन चैकिंग के दौरान आरोपी दोनों युवकों को कस्बे में चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर भागते हुए पकड़ लिया था। पुलिस ने आरोपियों से चोरी की बाइक बरामद करते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। घटना का संज्ञान लेते हुए डीसीपी ग्रेटर नोएडा सांद मियां खान ने पूरे प्रकरण की जांच एडीसीपी अशोक कुमार से कराने के आदेश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here