चीन से आये यात्रियों पर अब यूके भी लगा सकता है रोक

अमेरिका के बाद अब यूके भी चीन से आये लोगो पर पाबंदियां लगा सकता है|

0
36

चीन से आने वाले लोगो पर अब अमेरिका के बाद यूके भी कोरोना पाबंदियां लगा सकता है| मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इन पाबंदियों में कोरोना वायरस के टेस्ट को भी अनिवार्य किया जा सकता है| मिली जानकारी के मुताबिक, परिवहन मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं सामाजिक कल्याण मंत्रालय के ऑफ़िसर निर्णय कर सकते हैं कि अमेरिका और इटली के बाद यूके में भी चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोरोना पाबंदियां लागू की जानी चाहिए|

भारत में कोरोना बढ़ने के आसार

संयुक्त राज्य अमेरिका ने बुधवार को चीन से आने वाले यात्रियों के लिए कोविड-19 का टेस्ट अनिवार्य कर दिया है| वहीं, इटली ने भी चीन में कोरोना की लहर देखते हुए| एंटीजन स्वैब और वायरस सीक्वेंसिंग का आदेश दे दिया है|

वही, इंडिया की बात करे तो आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आने वाले 40 दिन काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि भारत में कोरोना वायरस के मामले जनवरी में तेजी से बढ़ सकते हैं| महामारी का प्रसार बीते पद्धति को देखते हुए यह कहा गया है| सूत्रों के अनुसार, पहले यह पाया गया था कि पूर्वी एशिया के कोरोना वायरस की चपेट में आने के एक महीने बाद भारत में महामारी की एक नयी लहर आई थी|

हालाँकि, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोरोना संक्रमण की दर कम है| अगर कोरोना की नयी लहर देश में आती भी है| तो इससे होने वाली मृत्यु और संक्रमितों के हॉस्पिटल में एडमिट होने की दर बेहद कम रहेगी| वही, पिछले दो – तीन दिनों में, इंडिया आये हुए छह हज़ार अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना टेस्ट की गयी है| जिसमे सिर्फ 39 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है|

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here